खेल दिवस पर अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किए गए भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने शनिवार को कहा कि उनकी कोशिश हमेशा अपने खेल से भारत का नाम रौशन करने की होगी। उन्होंने कहा कि वह जब तक उनका शरीर साथ दे रहा है वो खेलना जारी रखेंगे। 

Advertisement

इशांत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल पर जारी बयान में कहा, "मैंने काफी कम उम्र में क्रिकेट के प्रति अपने जनून को पहचान लिया था और तब से मैंने अपना 100 फीसदी दिया है। मैंने अपने खेल के सुधार करने के लिए जो भी कदम उठाए हैं उनका लक्ष्य भारत के नाम को शीर्ष स्तर पर ले जाना रहा है। जब तक मेरा शरीर साथ दे रहा है, मैं ऐसा करना जारी रखूंगा और भगवान की कृपा से उसके बाद भी।"

Advertisement

31 साल के इशांत ने भारत के लिए 97 टेस्ट और 80 वनडे खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 14 टी-20 मैच भी खेले हैं। इशांत उन 27 खिलाड़ियों में से जिन्हें इस साल अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

इशांत ने कहा, "मैं दिल से खेल मंत्रालय का इसके लिए शुक्रिया अदा करता हूं। इसके अलावा मैं बीसीसीआई को धन्यवाद देता हूं जिसने इस सफर में साथ दिया। बाकी के अर्जुन अवार्ड विजेताओं को भी बधाई।"

इशांत इस समय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हैं जहां वो दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल के 13वें सीजन में हिस्सा लेंगे।

कोविड-19 के कारण राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार