इंदौर, 12 नवंबर | भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि अगर वह टेस्ट में लगातार रन करते रहे तो वनडे टीम में वापसी कर सकते हैं। रहाणे ने अपना अंतिम वनडे मैच फरवरी-2018 में साउथ अफ्रीका दौरे पर खेला था।भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं जिसकी शुरुआत गुरुवार से हो रही है।

 
Advertisement

रहाणे ने यहां मंगलवार को कहा, "मुझे बस टेस्ट में अच्छा करने की जरूरत है। मुझे लगातार रन करने हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि मैं वनडे टीम में वापसी कर सकता हूं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "यह सिर्फ अपने आप पर विश्वास करने और आत्मविश्वास रखने की बात है। मुझे वर्तमान में बने रहने से मदद करेगी। मैं अगर टेस्ट में रन कर सका तो मैं निश्चित तौर पर वनडे में वापसी कर सकता हूं।"

रहाणे ने भारत के लिए 90 वनडे खेले हैं और 35.26 की औसत से 2962 रन बनाए हैं। वनडे में रहाणे ने तीन शतक और 24 अर्धशतक जमाए हैं।

भारतीय टीम टेस्ट में नंबर-1 है और बांग्लादेश से पहले उसने अपने घर में ही साउथ अफ्रीका को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया है। रहाणे ने हालांकि कहा है कि उनकी टीम बांग्लादेश को टेस्ट में हल्के में नहीं लेगी।

उन्होंने कहा, "बांग्लादेश काफी अच्छी टीम है। वह एक ईकाई की तरह खेलते हैं। हम अपनी विपक्षी टीम के बारे में सोचने के बजाए अपने मजबूत पक्ष के बारे में सोचते हैं। टेस्ट चैम्पियनशिप के आने से अब हर मैच अहम हो गया है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हम इस समय इंदौर टेस्ट पर ध्यान दे रहे हैं। मुझे लगता है कि हमने साउथ अफ्रीका के साथ अच्छा खेला, लेकिन एक टीम के नाते हमें वर्तमान में रहने की जरूरत है और हम अपने प्रतिद्वंद्वी को हल्के में नहीं ले सकते।"

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा मैच 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा जो दिन-रात प्रारूप का होगा। यह दोनों टीमों का दिन-रात प्रारूप का पहला टेस्ट मैच होगा।

टीम प्रबंधन ने मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) से फ्लड लाइट्स में अभ्यास सत्र आयोजित करने की अपील की है ताकि वह कोलकाता टेस्ट मैच की तैयारी कर सकें।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार