आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की तेज गेंदबाजी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। टीम ने ब्लेसिंग मुजरबानी को मुस्तफिजुर रहमान की रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है, लेकिन पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा उनके प्रदर्शन को लेकर ज्यादा भरोसे में नहीं दिखे और उनका एक बयान KKR फैंस को टेंशन में डाल सकता है।

Advertisement

आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपनी गेंदबाजी यूनिट को लेकर संघर्ष करती नजर आ रही है। दरअसल, टीम के भारतीय स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण बाहर हो चुके हैं, जबकि मथीशा पथिराना भी चोट से जूझ रहे हैं और टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में उनकी उपलब्धता लेकर फिल्हाल स्थिति साफ नहीं है। 

Advertisement

इसी बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यू्ट्यूब में बात करते हुए जिम्बाब्वे के स्टार तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। आकाश चोपड़ा का मानना है कि वह भारतीय परिस्थितियों में उतने प्रभावी साबित नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि भले ही मुजरबानी ने हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 6 मैचों में 13 विकेट निकालकर शानदार प्रदर्शन किया हो, लेकिन आईपीएल में वही लय बरकरार रखना उनके लिए आसान नहीं होगा।

आकाश चोपड़ा के अनुसार, मुजरबानी जिस लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं, वह भारतीय पिचों पर हमेशा कारगर साबित नहीं होती। खासकर डेथ ओवर्स में उनकी प्रभावशीलता को लेकर उन्होंने संदेह जताया है। उनका कहना है कि पावरप्ले में नई गेंद के साथ तो वह असर डाल सकते हैं, लेकिन मैच के आखिरी ओवरों में टीम को मुश्किल में डाल सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसे में टीम के पास तेज गेंदबाजी के ज्यादा विकल्प नहीं बचे हैं। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता ने नए गेंदबाजों के ट्रायल भी किए हैं, जिसमें भारतीय अनकैप्ड गेंदबाज सिमरजीत सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ब्लेसिंग मुजरबानी आकाश चोपड़ा के बयान को गलत साबित कर पाते हैं या नहीं, लेकिन फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स की तेज गेंदबाजी को लेकर चिंता जरूर बढ़ गई है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार