वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर और यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल 21 सितंबर, 2023 के दिन अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस खास दिन पर दुनियाभर से उन्हें बधाई संदेश और शुभकामनाएं मिल रही हैं। गेल ने वेस्टइंडीज और दुनियाभर की टी-20 लीग्स में खेलते हुए कई सारे रिकॉर्ड्स बनाए लेकिन फिलहाल वो क्रिकेट से दूरी बनाते दिख रहे हैं। 

Advertisement

अपने जन्मदिन के अलावा गेल एक और वजह से काफी सुर्खियों में हैं। गेल जब भी भारत आते हैं तो उन्हें कई बॉलीवुड सितारों के साथ भी देखा जाता है और उनका म्यूजिक के प्रति लगाव भी किसी से नहीं छिपा है यही कारण है कि फैंस ये जानना चाहते हैं कि क्या वो कभी बॉलीवुड में भी डेब्यू करते हुए दिखेंगे या नहीं? जब इस सवाल का जवाब उनसे IndiaToday.in के साथ एक इंटरव्यू में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बॉलीवुड उन्हें बुला रहा है।

Advertisement

क्रिस गेल का दूसरा म्यूजिक एल्बम 'ट्रॉपिकल हाउस - क्रूज़ टू जमैका' दुनिया भर में लोकप्रिय हो रहा है। लोकप्रिय क्रिकेटर क्रिस गेल अब एक संगीतकार के रूप में अपनी प्रतिभा तलाश रहे हैं। उनके संगीत एल्बम 'ट्रॉपिकल हाउस - क्रूज़ टू जमैका' को प्रतिष्ठित ग्रैमी अवार्ड्स 2024 में भी भेजा गया है जोकि गेल के लिए एक गर्व का क्षण है। ऐसे में अगर गेल आपको बॉलीवुड में भी जल्द दिख जाएं तो आपको हैरानी नहीं होनी चाहिए।

जब गेल से पूछा गया कि क्या वो भारतीय सिनेमा से परिचित हैं तो उन्होंने स्वीकार किया कि बॉलीवुड उन्हें बुला रहा है। उन्होंने कहा, "बॉलीवुड हाल के दिनों में मेरा नाम पुकार रहा है और मैं भारत में फिल्म उद्योग से काफी परिचित हूं। हाल ही में, मैंने भारत में एक बॉलीवुड अभिनेता के साथ एक विज्ञापन किया था और ये देखने लायक कुछ खास है।" 

Also Read: Live Score

इसके साथ ही गेल ने खुलासा किया कि आरसीबी के लिए खेलते समय उन्होंने अनगिनत यादें बनाईं। उन्होंने कहा, "मैंने कई बेहतरीन पल बिताए, मैदान पर कदम रखना हमेशा सुखद होता है। मैंने आरसीबी के लिए खेलते हुए 3,000 से अधिक रन बनाए, जिसके परिणामस्वरूप कई शतक लगे।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार