Mumbai Indians Probable Playing XI Vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 65वां मुकाबला बुधवार, 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) के बीच आइकॉनिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

हार्दिक और सूर्यकुमार की होगी वापसी: मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, टीम के दो सबसे बड़े मैच विनर कैप्टन हार्दिक पांड्या और वाइस कैप्टन सूर्यकुमार यादव KKR के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार वो दोनों ही कोलकाता पहुंच गए हैं और उन्होंने ट्रेनिंग भी की है।

Advertisement

याद दिला दें कि हार्दिक अपनी पीठ में ऐंठन के कारण टूर्नामेंट में MI के पिछले तीन मुकाबले नहीं खेल पाए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव ने निजी कारणों की वज़ह से पिछला मुकाबला मिस कर दिया था।

MI के दो खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुए बाहर: IPL 2026 के आखिरी चरण के बीच मुंबई इंडियंस टीम को दो बड़े झटके लगे हैं। गौरतलब है कि टीम के दिग्गज विकेटकीपर बैटर क्विंटन डी कॉक और अनकैप्ड ऑलराउंडर राज बावा चोटिल होने के कारण बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 

क्विंटन डी कॉक के बाएं हाथ की कलाई में टेंडन इंजरी हुई है जो कि उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए होम मैच से ठीक पहले लगी थी। वहीं राज अंगद बावा, पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। राज के दाएं हाथ के अंगूठे में लिगामेंट टियर हुआ है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: रघु शर्मा/अश्विनी कुमार।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मुंबई इंडियंस की पूरी स्क्वाड: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पंड्या, केशव महाराज, अश्विनी कुमार, मयंक मारकंडे, शेरफेन रदरफोर्ड, दानिश मालेवार, कृष भगत, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार