डेक्कन ग्लैडिएटर्स के तेज गेंदबाज ओडियन स्मिथ ने मंगलवार को कहा कि अबू धाबी टी10 प्रारूप से पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में दबाव से निपटने में मदद मिलेगी।
Advertisement
स्मिथ ने कहा, "हम पाकिस्तान में वनडे और टी20 मैच खेलेंगे। टी10 थोड़ा अलग प्रारूप है, लेकिन पाकिस्तान बहुत अच्छी टीम है। उनके पास अभी दुनिया के कुछ बेहतरीन बल्लेबाज हैं। टी10 प्रारूप में खेलकर मुझे वास्तव में दबाव से निपटने में मदद मिलेगी।
Advertisement
उन्होंने आगे कहा कि हरफनमौला खिलाड़ियों के पास टी10 प्रारूप में चयन की बेहतर संभावना है और इसलिए, वह अपनी बल्लेबाजी पर भी ध्यान दे रहे हैं।
ग्लैडिएटर्स ने अबू धाबी टी10 के सीजन 5 में अब तक आठ में से छह मैच जीते हैं और वे अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर मौजूद हैं।