मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले एक बड़ी खुशखबरी मिली है। आखिरकार कई दिनों के इंतज़ार के बाद, विल जैक्स भारत पहुंच गए हैं और वो टीम के साथ अभ्यास भी शुरू कर चुके हैं। इस इंग्लिश ऑलराउंडर को गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ़ होने वाले अहम मुकाबले से पहले, वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के साथी खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करते देखा गया।

Advertisement

इस दौरान जैक्स के प्रैक्टिस सेशन का वीडियो मुंबई इंडियंस ने भी शेयर किया है जिसमें वो नेट्स में जमकर चौके-छक्के बरसा रहे हैं। वो नेट्स में काफी अच्छे टच में नजर आ रहे हैं और उनका अच्छे टच में दिखना मुंबई के लिए तो अच्छी खबर है लेकिन बाकी टीमों के लिए ये खतरे का संकेत है। जैक्स के प्रैक्टिस सेशन का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

जैक्स के आने से ना सिर्फ मुंबई का मिडिल-ऑर्डर मजबूत होगा बल्कि उन्हें बीच के ओवरों में एक स्पिन विकल्प भी मिलेगा जिससे उनकी गेंदबाज़ी भी मज़बूत होगी। MI के पास अल्लाह ग़ज़नफ़र और मिचेल सैंटनर जैसे अच्छे विदेशी स्पिनर पहले से मौजूद हैं। इतना ही नहीं, जैक्स मुंबई इंडियंस को ओपनिंग का विकल्प भी देते हैं। अगर पांच बार की चैंपियन टीम क्विंटन डी कॉक के लिए कोई नया ओपनिंग पार्टनर लाना चाहे तो वो जैक्स को इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने पहले भी एक बार MI के लिए ओपनिंग की है, हालांकि हाल के दिनों में वो इंग्लैंड के लिए नंबर 6 और 7 पर बल्लेबाज़ी करते रहे हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई इंडियंस का खेमा उनका इस्तेमाल कैसे करता है। बता दें कि जैक्स वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी साबित हुए थे। इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफ़ाइनल तक का सफर तय किया था जहां उन्हें एक हाई स्कोरिंग मैच में भारत से हार का सामना करना पड़ा था। जैक्स ने इस टूर्नामेंट में  चार बार 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' का ख़िताब जीता था। मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट और फ़ैन्स, दोनों ही उनके मुंबई पहुंचने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार