ENG vs SL 1st ODI: हैरी ब्रूक (Harry Brook) की कैप्टेंसी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) ने बीते मंगलवार, 22 सितंबर को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले गए रिवरसाइड ग्राउंड पर 265 रन डिफेंड किए और श्रीलंका को पहले वनडे (ENG vs SL 1st ODI) में 89 रनों से मात देकर हार का स्वाद चखाया। गौरतलब है कि इस मुकाबले के हीरो इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स (Will Jacks) रहे, जिन्होंने पहले अपनी बैटिंग से 46 रन बनाए और फिर गेंदबाज़ी से पांच विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

Advertisement

इस मुकाबले में इंग्लिश कैप्टन हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी जिसके बाद मेजबान टीम ने 48.1 ओवर खेले और 265 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक ने सर्वाधिक रन बनाए और 69 गेंदों पर 7 चौके लगाकर 67 रनों की पारी खेली।

हैरी ब्रूक के अलावा विल जैक्स ने 47 गेंदों पर नाबाद 46 रन, जो रूट ने 53 गेंदों पर 44 रन, बेन डकेट ने 29 गेंदों पर 32 रन और जोस बटलर ने 33 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेलकर अहम योगदान दिया। इन्हीं सब के दम पर इंग्लिश टीम 265 रनों तक पहुंचने में सफल रही।

बात करें श्रीलंकन गेंदबाज़ों की तो सचिंदु कोलंबगे ने अपने डेब्यू मैच में इंग्लिश खेमे में हड़कंप मचा दिया और 10 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा असीथा फर्नांडो ने भी धमाकेदार गेंदबाज़ी की और 9.1 ओवर में 53 रन देकर 3 विकेट झटके। इनके अलावा दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा और डुनिथ वेलालागे ने 1-1 विकेट निकाला।

यहां से अब श्रीलंका के सामने जीत हासिल करने के लिए 266 रनों का लक्ष्य था, जिसका पीछा करते हुए वो पूरी तरह बिखर गए और 37 ओवर में 176 रन बनाकर ऑल आउट हुए। मेहमान टीम के लिए डुनिथ वेलालागे ने 36 गेंदों पर 45 रन ठोके, वहीं कुसल मेंडिस ने 60 गेंदों पर 42 रन बनाए। इनके अलावा पथुम निसांका एकमात्र ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने 20 प्लस का स्कोर किया। वो 37 गेंदों पर 27 रन जोड़कर आउट हुए।

गौरतलब है कि इंग्लिश टीम के लिए विल जैक्स सबसे कामयाब गेंदबाज़ रहे जिन्होंने 7 ओवर में 22 रन देकर विपक्षी टीम के पांच विकेट चटका दिए। उन्होंने 3.14 की इकोनॉमी से शानदार गेंदबाज़ी की। उनके अलावा जेमी ओवरटन ने 2 विकेट और गस एटकिंसन, जोश टंग और रेहान अहमद ने 1-1 विकेट झटका।

Also Read: LIVE Cricket Score

तो ऐसे इंग्लैंड ने 265 रनों का स्कोर डिफेंड किया और श्रीलंका को पहले वनडे में 89 रनों से मात देकर शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार