ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका को 123 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले मैच की ही तरह इस मैच में भी जीत के हीरो मार्नस लाबुशेन रहे। जी हां, ये वही लाबुशेन हैं जिन्हें भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं दी गई है लेकिन लगता है कि वो अपनी किस्मत को पलटने के लिए सबकुछ झोंकने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

लाबुशेन को वर्ल्ड कप टीम से तो बाहर किया ही गया था लेकिन साथ ही वो साउथ अफ्रीका दौरे के पहले वनडे में भी टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे लेकिन पहले वनडे में कैमरुन ग्रीन के हेल्मेट पर गेंद लगने के बाद उन्हें बाहर जाना पड़ा और फिर लाबुशेन की कन्कशन सब्टिट्यूट के रूप में एंट्री हुई और उन्होंने अंत तक नाबाद रहते हुए शानदार अर्द्धशतक लगाया और हारते हुए मैच को जीत में बदल दिया।

Advertisement

उस मैच में लाबुशेन ने जो किया उसके बाद उन्हें वर्ल्ड कप टीम में शामिल किए जाने की मांग उठने लगी। इसके बाद बारी थी दूसरे वनडे की और इस बार लाबुशेन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे और उन्होंने 4 नंबर पर खेलते हुए 124 रनों की शतकीय पारी खेल डाली और एक बार फिर से सेलेक्टर्स को ये दिखा दिया कि वो वर्ल्ड कप टीम में चुने जाना डिजर्व करते हैं।

Also Read: Live Score

लाबुशेन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में 99 गेंदों में 124 रनों की पारी खेली और ये दिखाया कि वो ऑस्ट्रेलिया के लिए मिडल ऑर्डर में ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। पहले दो मैचों में शानदार बल्लेबाजी करने के बाद भी लाबुशेन को वर्ल्ड कप का टिकट मिलेगा या नहीं, ये कहना थोड़ा मुश्किल है लेकिन इतना तय है कि अगर ऑस्ट्रेलिया उन्हें वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं करता है तो नुकसान लाबुशेन का नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया का ही होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार