Mitchell Starc IPL: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को लेकर फैंस के मन में सवाल घूम रहे हैं। सवाल है- 'क्या 2015 में आईपीएल छोड़ने के बाद 2023 में मिचेल स्टार्क इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी करेंगे? पिछले 7 सालों से मिचेल स्टार्क ने चोट और वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आईपीएल यहां तक की बिग बैश लीग तक से दूरी बनाई हुई है। लेकिन, अब इस बात की काफी ज्यादा संभावना बन रही है कि मिचेल स्टार्क आईपीएल 2023 ऑक्शन में अपना नाम देने जा रहे हैं।

Advertisement

वर्ल्ड कप 2023 भारत में खेला जाना है। ऐसे में मिचेल स्टार्क इंडियन कंडिशन में खुदको ढालने के लिए ऑक्शन में अपना नाम दे सकते हैं। मिचेल स्टार्क का आईपीएल खेलना वर्ल्ड कप 2023 से पहले उनकी तैयारियों का एक हिस्सा हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिर ऑक्शन में निश्चित रूप से कई टीमें उनपर बोली लगा सकती हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए इस बात की काफी ज्यादा संभावना बन रही है कि स्टार्क आईपीएल 2023 खेलने के लिए वापसी करेंगे।

Advertisement

2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा उन्हें 9.4 करोड़ रुपये में खरीद भी लिया गया था। हालांकि, आईपीएल सीज़न शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले चोटिल होने के कारण उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा। केकेआर 2019 आईपीएल के लिए भी मिचेल स्टार्क को खरीदना चाहती थी। लेकिन, अचानक स्टार्क ने अपना नाम वापस ले लिया था। हाल के वर्षों में स्टार्क ने आईपीएल से ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट को प्राथमिकता दी है। 

स्टार्क को आखिरी बार साल 2015 में आरसीबी के लिए आईपीएल खेलते हुए देखा गया था। मिचेल स्टार्क ने अंतिम समय में आईपीएल 2022 की नीलामी में भाग नहीं लेने का फैसला किया था। क्योंकि, वो 22 सप्ताह तक बायो-बबल में नहीं रहना चाहते थे। अब तक आईपीएल में स्टार्क का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। 20.38 के औसत और 7.17 की इकॉनमी से 27 मैचों में उन्होंने आरसीबी के लिए 2 सीजन में 34 विकेट झटके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार