आईपीएल 2023 के 41वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद चेपॉक में मौजूद हजारों फैंस को निराशा हाथ लगी लेकिन मैच खत्म होने के बाद हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एक बड़ा बयान दिया है जो करोड़ों फैंस को खुश कर सकता है। ये बयान एमएस धोनी की रिटायरमेंट से जुड़ा हुआ है।

Advertisement

इस सीजन की शुरुआत से पहले ही ये अटकलें चल रही हैं कि ये एमएस धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होने वाला है और जिस तरह से हर स्टेडियम में धोनी को देखने के लिए फैंस पहुंच रहे हैं और धोनी मैचों के दौरान अपने पुराने किस्सों को याद कर रहे हैं उसे देखकर फैंस का शक यकीन में बदल रहा है कि इस सीजन के अंत के साथ ही एमएस धोनी के आईपीएल करियर का भी अंत हो जाएगा लेकिन शायद ऐसा ना हो क्योंकि स्टीफन फ्लेमिंग का बयान ये बताता है कि धोनी इस सीजन के बाद भी खेलना जारी रख सकते हैं।

Advertisement

सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की रिटायरमेंट को लेकर कहा है कि उन्होंने उनसे ऐसा कुछ नहीं कहा है और ना ही धोनी ने कोई भी संकेत दिया है कि वो रिटायरमेंट लेने वाले हैं। फ्लेमिंग का ये बयान सीएसके फैंस को ये आस दे रहा है कि शायद एमएस धोनी इस सीजन के बाद आगे भी खेलते हुए दिखेंगे। खैर धोनी क्या फैसला लेते हैं ये तो सिर्फ वही जानते हैं ऐसे में हर क्रिकेट फैन यही चाह रहा है कि जो फ्लेमिंग कह रहे हैं वही सच हो।

आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक होने के अलावा धोनी को अंतरराष्ट्रीय सीमित ओवरों के क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी20 विश्व कप, 2011 विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इसके अलावा जब भारत पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचा तो धोनी ही कप्तान थे। एमएस धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीती हुई हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार