Pat Cummins Injury Update: सनराइजर्स हैदराबाद फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी को लेकर बड़ा हिंट दिया है। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा शेयर की गई एक पोस्ट के बाद फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। 

Advertisement

आईपीएल (IPL 2026) के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने शुक्रवार (24 अप्रैल) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह नेट्स में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ कमिंस ने कैप्शन में लिखा कि वह कल (25 अप्रैल) फिर से एक्शन में लौटने के लिए उत्साहित हैं। उनके इस पोस्ट के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर नजर आ सकते हैं।

Advertisement

दरअसल, कमिंस पिछले काफी समय से लोअर बैक (लंबर) स्ट्रेस इंजरी से जूझ रहे थे। इसी वजह से वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे। उन्होंने पिछले साल सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेला था और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के साथ  T20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट्स भी मिस किए।

हालांकि, अब उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से फिटनेस क्लियरेंस मिल चुका है और वह IPL 2026 के दूसरे हाफ में खेलने के लिए तैयार हैं। इससे पहले वह टीम के साथ जुड़ने के बाद फिटनेस जांच के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे।

अगर SRH के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने इस सीजन अब तक ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है और पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है। कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन ने टीम की कप्तानी संभाली और 7 मैचों में से 4 में जीत दिलाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

अब SRH का अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार (25 अप्रैल) को खेला जाना है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कमिंस इस मैच में वापसी करते हैं या नहीं और अगर करते हैं तो कप्तान के तौर पर या फिर इशान किशन के नेतृत्व में खेलते हुए नजर आते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार