चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से पहले मीडिया में ये खबरें चल रही हैं कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले इस महामुकाबले के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं। अब फाइनल से पहले जब उपकप्तान शुभमन गिल प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए तो उनसे भी इस सवाल को पूछा गया जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के साथ अपने रिटायरमेंट प्लान पर चर्चा नहीं की है।

Advertisement

शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए शुभमन ने कहा कि टीम का ध्यान खिताब जीतने पर है और कप्तान भी उसी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। फैंस और कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि चैेंपियंस ट्रॉफी के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए नई टीम और कप्तान बनाने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है इसलिए हो सकता है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल के बाद रोहित रिटायरमेंट ले लें।

Advertisement

रोहित की रिटायरमेंट का सवाल पूछे जाने पर शुभमन ने कहा, "हमने इस पर चर्चा नहीं की है। सारी चर्चा और फैसले मैच जीतने के बारे में है। मैच जीतने के लिए हमें क्या करना है। उन्होंने इस बारे में टीम से या मुझसे बात नहीं की है। मुझे लगता है कि रोहित फाइनल जीतने के बारे में भी सोच रहे हैं। मुझे लगता है कि वो पहले चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मुझे लगता है कि कल मैच खत्म होने के बाद वो कोई फैसला लेंगे, लेकिन मैंने टीम में किसी से इस बारे में नहीं सुना है।"

भारतीय टीम रविवार को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड से खेलेगी। दोनों टीमें ICC ट्रॉफी के फाइनल में दो बार भिड़ चुकी हैं, जिनमें से दोनों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है। ऐसे में रोहित शर्मा की टीम के पास इतिहास को बदलने का शानदार मौका है लेकिन फाइनल में कीवी टीम को मात देना इतना आसान नहीं होने वाला है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार