Shubman Gill Fitness Update: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार (8 अप्रैल) को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले टीम के स्टार ओपनर साईं सुदर्शन ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि गिल अब खेलने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

दरअसल, शुभमन गिल पिछले मैच में मसल स्पैज्म की वजह से नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करीबी मुकाबले में 6 रन से हार का सामना करना पड़ा था। गिल के बाहर होने से टीम को ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव करना पड़ा था, जहां साईं सुदर्शन के साथ युवा भारतीय बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को मौका दिया गया, लेकिन वह ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके और 18 ही रन बना पाए।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले मंगलवार (6 अप्रैल) को हुई प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में साईं सुदर्शन ने कहा, “शुभमन अच्छी तरह रिकवर कर रहे हैं और वह अगले मैच में खेलेंगे।” इस बयान के बाद यह लगभग तय हो गया है कि गिल दिल्ली के खिलाफ मैदान पर वापसी करेंगे, जिससे टीम को बड़ी मजबूती मिलेगी।

पिछले मुकाबले में गिल की जगह राशिद खान ने टीम की कप्तानी की थी। हालांकि टीम ने अच्छा संघर्ष किया, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी। गौरतबल है कि गुजरात टाइटंस की टीम इस सीजन अब तक अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुकी है और अंकतालिका में 9वें पायदान पर है। ऐसे में टीम तीसरे मैच में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी। शुभमन गिल की वापसी टीम के लिए काफी अहम होगी, क्योंकि वह न सिर्फ कप्तान हैं बल्कि बल्लेबाजी में भी टीम की रीढ़ हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस का स्क्वाड: 
शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, आर साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, अरशद खान।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार