टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ तिलक वर्मा ने नंबर 6 पर बल्लेबाजी की और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 44 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी के बाद अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या वो वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में भी नंबर 6 पर ही बल्लेबाजी करेंगे या टीम मैनेजमेंट उन्हें थोड़ा ऊपरी क्रम में प्रमोट करेगा।
अब इस सवाल का जवाब इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने दिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले सुपर 8 मैच से पहले तिलक वर्मा की बैटिंग पोजीशन पर अपडेट दिया है। डोशेट ने कहा कि इस युवा खिलाड़ी के आने वाले मैच में उसी पोजीशन पर बैटिंग करने की गारंटी नहीं है, क्योंकि टीम के पास अब बैटिंग ऑर्डर में कई फ्लेक्सिबल ऑप्शन हैं।
टेन डोशेट ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "ये कोई तय बात नहीं है कि वो कल नंबर 5 या 6 पर बैटिंग करेंगे। अब हमारे पास ऑप्शन हैं। हमने देखा है कि संजू सैमसन के टॉप पर आने से ये काम करता है। विरोधी टीम के कॉम्बिनेशन के हिसाब से, हम उसी हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। मुझे लगा कि तिलक 10 ओवर के आसपास आते हुए बहुत कम्फर्टेबल लग रहे थे। इसका बहुत बड़ा क्रेडिट उन्हें और जिस तरह से उन्होंने अपने गेम को अडैप्ट किया है, उसे जाता है।"
उन्होंने आगे कहा, "उनका फॉर्म खराब नहीं रहा है। चार हफ्ते बाहर रहना और धीरे-धीरे फॉर्म में आना नॉर्मल है। उन्हें अपने बेस्ट फॉर्म में वापस आते और सिचुएशन में खूबसूरती से खेलते देखना बहुत अच्छा लगा। ये जानकर सुकून मिलता है कि हमारे पास मिडिल ऑर्डर में पावर है। एक मजबूत शुरुआत और अच्छी फिनिशिंग के बीच का लिंक इंडिया की सफलता के लिए ज़रूरी है और तिलक हमें दोनों रोल में फ्लेक्सिबिलिटी देते हैं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
बता दें कि कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाने वाला ये मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के लिए एक तरह से क्वार्टर-फाइनल होगा क्योंकि जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। भारतीय टीम ये मैच घरेलू दर्शकों के सामने खेलेगी और जाहिर है कि उन्हें फैंस का पूरा समर्थन मिलेगा।