भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मुकाबला 26 जून रविवार को खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए कई युवा चेहरों को भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है, लेकिन हार्दिक की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिलेगा या नहीं यह बड़ा सवाल है। ऐसे में अब सीरीज के शुरू होने से पहले हार्दिक पांड्या ने खुद इस मुश्किल सवाल का जवाब दिया है।

Advertisement

कप्तान हार्दिक पांड्या ने टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले बातचीत करते हुए कहा, 'हम युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं, लेकिन इसके साथ ही हम मैदान पर बेस्ट 11 के साथ खेलना चाहेंगे। सीरीज के दौरान ऐसी सिचुएशन आएंगी जहां हम खिलाड़ियों को कैप देंगे। लेकिन ये सब यह सुनिश्चित करने के बारे में है कि जब हम मैदान पर उतरेंगे तो हमारे पास बेस्ट 11 होगी। यही चीज केंद्र में रहेगी।'

Advertisement

कप्तान पांड्या की बातों से यह साफ है कि आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और राहुल त्रिपाठी जैसे युवा खिलाड़ियों में से किसी ना किसी को जरूर अपना डेब्यू मैच खेलने का मौका मिल सकता है। गौरतलब है कि हार्दिक की कप्तानी में हाल ही में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था।

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर ने सीरीज के शुरू होने से पहले यह भी साफ कर दिया है कि वह आयरलैंड टूर पर किसी को कुछ साबित नहीं करना चाहते। वह सिर्फ अपनी कप्तान को इन्जॉय करना चाहते हैं। हार्दिक का मानना कि वह क्रिकेट का गेम किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं खेल रहे हैं, बल्कि उनका फोकस सिर्फ आयरलैंड सीरीज पर हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार