Varun Chakaravarthy Injury Update: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। RCB के खिलाफ पिछला मुकाबला मिस करने के बाद अब वरुण नेट्स में गेंदबाजी करते नजर आए हैं। 

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ शनिवार (16 मई) को ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले वरुण ने नेट्स में गेंदबाजी शुरू कर दी है, जिससे उनकी वापसी की उम्मीद बढ़ गई है।

Advertisement

गौरतलब है कि वरुण चक्रवर्ती चोट की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाए थे। रायपुर में खेले गए इस मैच में KKR को हार का सामना करना पड़ा था और टीम को अपने स्टार स्पिनर की कमी साफ महसूस हुई थी।

क्रिकबज की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, KKR का मेडिकल स्टाफ और कोचिंग टीम वरुण की रिकवरी पर लगातार नजर बनाए हुए है। शुक्रवार (15 मई) को उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी भी की, जो टीम के लिए काफी पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है। हालांकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ वह खेलेंगे या नहीं, इस पर अंतिम फैसला अभी लिया जाना बाकी है।

RCB के खिलाफ मुकाबले के दौरान KKR के हेड कोच अभिषेक नायर ने वरुण की चोट को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वरुण के पैर की अंगुली में चोट लगी है और वहां हेयरलाइन क्रैक भी पाया गया है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर इस सीजन में वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 8 मैचों में 25 की औसत से 10 विकेट लिए हैं और कई अहम मौकों पर टीम को विकेट निकालकर मैच में वापसी भी दिलाई है। वहीं KKR के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है। टीम 11 मैचों में 9 अंक लेकर अंकतालिका में 8वें स्थान पर मौजूद है। ऐसे में अगर कोलकाता को प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा रखनी है तो उसे अपने बाकी बचे मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार