1 जून (लॉर्ड्स)। वर्ल्ड XI बनाम वेस्टइंडीज के बीच चैरिटी मैच में वेस्टइंडीज की टीम 72 रन से जीतने में सफल रही। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे जिसके बाद शाहिद अफरीदी की कप्तानी वाली वर्ल्ड इलेवन की टीम केवल 127 रन बना सकी। वर्ल्ड इलेवन के तरफ से सबसे ज्यादा रन थिसारा परेरा ने बनाए।

Advertisement

परेरा ने 61 रन की पारी खेली। इसके अलावा शाहिद अफरीदी अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में 11 रन बनाकर आउट हुए। भारत के दिनेश कार्तिक लॉर्डस के ऐतिहासिक ग्राउंड पर अपना खाता भी ना खोल सके।

Advertisement

वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की बात की जाए तो केसरिक विलियम्स ने 3 विकेट चटकाए और सैमुअल बद्री, रसेल को 2 - 2 विकेट मिला। केमो पॉल और कार्लोस ब्रैथवाइट एक - एक लेने में सफल रहे।

इस ऐतिहासिक मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज से लेकर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने कमाल का परफॉर्मेंस किया। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों में इविन लुईस ने सबसे पहले 58 रन की पारी खेली तो वहीं दिनेश रामदिन ने 25 गेंद पर 44 रन बनाए।

मार्लोन सैमुअल ने 22 गेंद पर 43 रन बनाए। इसके अलावा आंद्रे रसेल ने आखिरी ओवरों में धमाका किया और केवल 10 गेंद पर 21 रन की पारी खेलकर वेस्टइंडीज के स्कोर को 199 रन पर ले जाने में सफल रहे। 

वर्ल्ड इलेवन के तरफ से राशिद खान 2 विकेट, शाहिद अफरीदी और शोएब मलिक एक विकेट लेने में सफल रहे थे। आपको बता दें कि शाहिद अफरीदी का इंटरनेशनल करियर में यह आखिरी मैच था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार