कप्तान लोकेश राहुल (91) और दीपक हुडा (64) की अर्धशतकीय पारी से पंजाब किंग्स ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के चौथे मुकाबले में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के सामने 222 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

Advertisement

पंजाब और राजस्थान का इस सीजन में यह पहला मुकाबला है। पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल के 50 गेंदों पर सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 91 और दीपक के 28 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 64 रन तथा दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 105 रनों की साझेदारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 221 रन बनाए।

Advertisement

राजस्थान की ओर से चेतन सकारिया ने तीन विकेट, क्रिस मोरिस ने दो विकेट और रियान पराग ने एक विकेट लिया। इससे पहले, पंजाब की ओर से मयंक अग्रवाल (14) के स्कोर पर सस्ते में आउट हुए। लेकिन राहुल ने पहले क्रिस गेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की फिर दीपक के साथ ताबतोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम की पारी को गति प्रदान की।

गेल अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे लेकिन वह और खतरनाक बनते उससे पहले ही पराग ने उन्हें आउट कर दिया। गेल ने 28 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। गेल के आउट होने के बाद राहुल और दीपक ने मोर्चा संभाला और टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया।

दीपक हालांकि मोरिस का शिकार बन तीसरे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। यह साझेदार टूटने के बाद पंजाब की पारी लड़खड़ाई और नए बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतरे निकोलस पूरन को मोरिस ने पहली गेंद पर आउट किया।

शतक की ओर बढ़ रहे राहुल अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। इसी ओवर की अंतिम गेंद पर झाई रिचडर्सन खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। पंजाब की पारी में शाहरूख खान चार गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार