बेंगलरू, 17 अप्रैल (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के सबसे महंगे खिलाड़ी राइजिंग पुणे सपुरजाएंट के बेन स्टोक्स का कहना है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जहां जाते हैं, वह पुणे की टीम का घरेलू मैदान बन जाता है। 

Advertisement

स्टोक्स को रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मैन ऑफ द मैच चुना गया। धोनी भी आईपीएल में पुणे के लिए खेल रहे हैं। स्टोक्स से जब मैच के बाद एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "अगर आपकी टीम में धोनी हैं तो आप कहीं भी जाएं हर मैदान आपका घरेलू मैदान होता है।"

Advertisement

पुणे ने बेंगलोर के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा था। बेंगलोर की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी। स्टोक्स ने इस मैच में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। स्टोक्स ने बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली और शेन वाटसन के दो अहम विकेट लिए थे। इनके अलावा उन्होंने एडम मिलने को भी अपना शिकार बनाया था।

मैच के बाद स्टोक्स ने कहा, "जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तभी हमने विकेट को परख लिया था। इसलिए हम बेहतर समझ के साथ गेंदबाजी करने गए। साथ ही हमने अपनी रणनीति का अच्छे से पालन किया।"

उन्होंने कहा, "हमारी कोशिश फुल लेंथ की गेंद डालने से बचने की थी, क्योंकि इन पर ही रन बनने थे। हमने फिर घीमी गेंदें करी और गुड लेंथ पर की। हमारा स्कोर थोड़ा कम था, लेकिन हमने बेहतरीन गेंदबाजी कर इसकी भरपाई की।"

Advertisement

स्टोक्स ने कहा, "शुरू के कुछ मैच अच्छे नहीं रहे। हमारे पास कुछ अच्छे गेंदबाज हैं। उम्मीद है हम आगे भी अच्छा करेंगे।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार