Yashasvi Jaiswal Wicket Video: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ कोलंबो के Nondescripts Cricket Club Ground में खेले जा रहे तीन दिवसीय वॉर्म अप मुकाबले (India vs Sri Lanka Cricket XI) में अपनी पहली पारी के दौरान अपना खाता भी नहीं खोल पाए और शून्य के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे। उनका विकेट तेज गेंदबाज़ विश्वा फर्नांडो (Vishwa Fernando) ने चटकाया जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना टीम इंडिया की पहली इनिंग के पहले ही ओवर की दूसरी पर घटी। यहां विश्वा फर्नांडो ने विपक्षी बल्लेबाज़ को फंसाने के लिए ऑफ साइड में काफी बाहर गेंद फेंका था जिस पर यशस्वी जायसवाल ने बड़ी गलती करते हुए बैकवर्ड पॉइंट की तरफ शॉट खेल दिया।

यशस्वी अपने शॉट को जमीन पर नहीं रख पाए थे जिसका पूरा फायदा बैकवर्ड पॉइंट पर तैनात खिलाड़ी दिलुम सुदीरा ने उठाया और अपनी बाईं ओर कूद लगाकर शानदार कैच लपका। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।

गौरतलब है कि एक वॉर्म-अप मुकाबले में यशस्वी जायसवाल को अपनी पारी की शुरुआत में ऐसा कोई भी रिस्की शॉट खेलने की जरूरत नहीं थी। हालांकि उन्होंने ये गलती की और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले वहां की पिचों को समझने और उस पर समय बिताकर खेलने का सुनहरा मौका खो दिया। एक बार फिर बता दें कि वो महज़ 2 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और बिना कोई रन बनाए आउट हुए।

मैच का हाल: Sri Lanka Cricket XI ने भारत के खिलाफ वॉर्म अप मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और अपनी पहली पारी 363/8 के स्कोर पर घोषित की। उनके लिए निशान मदुष्का (65 गेंदों पर 66 रन), रविंदु रसनथा (143 गेंदों पर 71 रन), सोनल दिनुशा (71 गेंदों पर 52 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

बताते चलें कि वॉर्म-अप मुकाबले के दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो गई और खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने भी 17 ओवर में 1 विकेट खोकर 67 रन जोड़ लिए हैं। मैदान पर केएल राहुल (48 गेंदों पर 23 रन) और देवदत्त पडिक्कल (52 गेंदों पर 44 रन) की जोड़ी मौजूद है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार