तीन मैचों की टी-20 सीरीज में पहले से ही भारत ने 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। ऐसे में मेजबान टीम रविवार को यहां ईडन गार्डन्स में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराने का लक्ष्य रखते हुए कुछ रिजर्व खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। भारत ने शुक्रवार को रांची में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में सात विकेट से जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले क्लीन स्वीप करना अच्छा रहेगा।
टी-20 के नए कप्तान रोहित शर्मा की पहली सीरीज अब तक बेहतरीन रही है। टॉस जीतकर जयपुर और रांची में सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत से खुश होंगे। वह कोलकाता में भी ऐसा ही करना चाहेंगे।
साथ ही तीसरे मैच में वह रिजर्व खिलाड़ियों को मौका देने की सोच रहे होंगे, जो सीरीज के दोनों मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए।
सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़, जिन्होंने जुलाई में श्रीलंका के लिए सफेद गेंद के दौरे पर डेब्यू किया था और हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2021 का खिताब जीता था।
वहीं, अवेश खान को भी मौका मिल सकता है, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 24 विकेट लिए और भारत के नए युवा खिलाड़ी हर्षल पटेल के बाद दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
फिर इशान किशन और युजवेंद्र चहल हैं, जिन्हें पहली पसंद के रूप में मौका दिया जा सकता है। उम्मीद की जा सकती है कि वेंकटेश अय्यर को भी टीम में जगह दी जाएगी।
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है, इसके बावजूद तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को मदद मिल सकती है। वहीं, ओस फैक्टर रहने की भी संभावना होगी। उम्मीद है कि इस मैच का नतीजा भी पहले दो मैचों की तरह होगा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारत (संभावित प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल/ऋतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, रविचंद्रन अश्विन/युजवेंद्र चहल,अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, दीपक चाहर/ अवेश खान, ईशान किशन/ सूर्यकुमार यादव।
Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads
न्यूजीलैंड (संभावित प्लेइंग इलेवन): टिम साउदी (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, मार्टिन गुप्टिल, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर) और ईश सोढ़ी।