आईपीएल 2023 के 31वें मैच में पंजाब किंग्स ने सैम कुरेन (Sam Curran) के ताबड़तोड़ अर्धशतक और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की शानदार गेंदबाजी की मदद से मुंबई इंडियंस को 13 रन से हरा दिया। इस मैच में भी नियमित कप्तान शिखर धवन के फिट नहीं होने की वजह से टीम की कप्तानी सैम कुरेन कर रहे है। मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब ने इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में प्रभसिमरन सिंह की जगह नाथन एलिस को खिलाया। वहीं मुंबई ने पीयूष चावला की जगह नेहल वढेरा को खिलाया। 

Advertisement

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 214 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सैम कुरेन ने बनाये। उन्होंने 29 गेंद में 5 चौको और 4 छक्कों की मदद से 55 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा हरप्रीत सिंह भाटिया ने 28 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 41 रन की पारी। खेली सैम ने उनके साथ 5वें विकेट के लिए 92(50) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। 

Advertisement

वहीं अथर्व तायदे ने 29(17) रन का योगदान दिया। वहीं अंत में जितेश वर्मा ने 4 छक्के जड़ते हुए 25(7) रन का योगदान दिया जिस वजह से पंजाब 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। पंजाब ने अंतिम 5 ओवरों में 96 रन कूटे। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट कैमरून ग्रीन और पीयूष चावला ने लिए। वहीं एक-एक विकेट अर्जुन तेंदुलकर, जेसन बेहरेनडॉर्फ और जोफ्रा आर्चर को मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 201 रन ही बना पाने में सफल हो पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कैमरून ग्रीन ने बनाये। उन्होंने 43 गेंद में 6 चौको और 3 छक्कों की मदद से 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 38 गेंद में अर्धशतक जड़ा। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। सूर्या और ग्रीन ने तीसरे विकेट के लिए 75(36) रन की साझेदारी की।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 27 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 44 रन का योगदान दिया। ग्रीन ने रोहित के साथ दूसरे विकेट के लिए 76(50) रन जोड़े। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए। वहीं एक-एक विकेट नाथन एलिस और लियाम लिविंगस्टोन को मिला। अर्शदीप ने आखिरी ओवर में मात्र 2 रन खर्चे और 2 विकेट लिए। 

Advertisement

टीमें

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ। 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: अथर्व तायदे, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, सैम क्यूरन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत सिंह भाटिया, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। 

Advertisement

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

पंजाब किंग्स के विकल्प: नाथन एलिस, मोहित राठी, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, गुरनूर बरार

मुंबई इंडियंस के विकल्प: रमनदीप सिंह, कुमार कार्तिकेय, शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार