30 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 का आगाज 7 अप्रैल से होने वाला है। एक बार फिर क्रिकेट फैन्स क्रिकेट का मजा लेने वाले हैं।

Advertisement

इसके अलावा हर तरफ अब सिर्फ ये बात सामने आने लगी है कि आईपीएल 2018 का खिताब इस बार कौन सी टीम जीतेगी। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

Advertisement

एक तरफ जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल में 2 साल के बाद वापसी कर रही है तो वहीं सभी को उम्मीद है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आईपीएल का खिताब जीत सकती है।

लेकिन एक संयोग पर गौर फरमाया जाए तो आईपीएल 2018 का खिताब कोई और टीम नहीं बल्कि विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम जीतेगी।

इसका बात पर मोहर इस संयोग को देखकर लगाया जा सकता है। जानिए आखिर क्यों जीतेगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आईपीएल का खिताब, आगे क्लिक करके जानिए►

 

Advertisement

आपको बता दें कि धोनी ने साल 2010 में अपनी वाइफ साक्षी धोनी के साथ शादी करी थी जिसके बाद साल 2011 में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही।

वहीं दूसरी ओर जब साल 2011 में गौतम गंभीर ने शादी की जिसके बाद केकेआर की टीम साल 2012 में आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही थी।

इसके अलावा डेविड वॉर्नर ने 2015 में शादी की और फिर जाकर 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए आईपीएल का खिताब जीताया था।

Advertisement

ऐसे में देखा जाए तो साल 2017 में कोहली अपनी प्यारी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। यानि साल 2018 के आईपीएल का खिताब कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम जीतने वाली है।

Advertisement

आपको बता दें कि आईपीएल का खिताब एक भी बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने नहीं जीता है।

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस संयोग का फायदा कोहली की टीम को मिलता है या नहीं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार