दुनियाभर की क्रिकेट लीग में खेलने वाले अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान इस समय पाकिस्तान में पीसीएल खेल रहे हैं। अगर क्रिकेट के मैदान पर इस खिलाड़ी के प्रदर्शन की बात करें तो राशिद के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। लेकिन इस समय राशिद खान सोशल मीडिया पर अपने हेलीकॉप्टर शॉट के लिए ट्रेंड कर रहे हैं।

Advertisement

22 साल का ये खिलाड़ी गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी धमाल मचा रहा है। दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने पीसीएल में पेशावर ज़ालमी के खिलाफ लाहौर कलंदर्स की जीत में अहम योगदान दिया। राशिद ने 'हेलिकॉप्टर शॉट' खेलकर छक्के के साथ अपनी टीम को मैच जीता दिया। उनका ये छक्का देखकर इंग्लैंड की महिला विकेटकीपर बल्लेबाज़ सारा टेलर ने एक मज़ेदार ट्वीट किया है।

Advertisement

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने उनके हेलीकॉप्टर शॉट के बारे में ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'SO STYLISH'। इसके बाद पीसीएल के ट्विटर हैंडल पर इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर और दिग्गज सारा टेलर ने कमैंट करते हुए कहा कि राशिद खान मुझे भी ये शॉट खेलना सीखा दो।

हालांकि, ये मामला यहीं खत्म नहीं हुआ और राशिद ने सारा को उनके कमैंट पर जवाब भी दिया। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वो उसे जरूर वो शॉट खेलना सिखाएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार