डर्बी, 2 जुलाई | भारत ने आईसीसी महिला विश्व कप के 11वें मैच में रविवार को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को आसान मुकाबले में 95 रनों से हरा दिया। टूर्नामेंट में भारतीय टीम की यह लगातार तीसरी जीत है, जिसके साथ भारत अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।

Advertisement

  PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका 

इस मैच में गेंदबाजों का दबदबा रहा। पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों ने भारत को खुलकर नहीं खेलने दिया और नौ विकेट पर 169 रनों पर ही रोक दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला और उन्होंने पाकिस्तान को 74 रनों पर ही समेटकर दमदार जीत हासिल की।

भारत की सबसे सफल गेंदबाज एकता बिष्ट रहीं। उन्होंने 10 ओवरों में दो मेडेन फेंकते हुए 18 रन देकर पांच विकेट लिए। मानषी जोशी ने दो विकेट चटकाए, जबकि झूलन गोस्वामी, दीप्ति शर्मा, और हरमनप्रती कौर को एक-एक सफलता मिली।   PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका 

 
Advertisement

पाकिस्तान को पहला झटका दूसरे ओवर में एक रन के कुल स्कोर पर लगा। यहां से जो विकेट गिरने की शुरुआत हुई वो रुकी नहीं और पाकिस्तान की पूरी टीम 38.1 ओवरों में ही पवेलियन लौट गई। पाकिस्तान के लिए कप्तान सना मीर ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। वह पाकिस्तान की तरफ से आउट होने वाली आखिरी बल्लेबाज रहीं।

सलामी बल्लेबाज नाहिदा खान ने 23 रन बनाए। एक समय पाकिस्तान ने 51 रनों पर ही अपने नौ विकेट खो दिए थे, लेकिन सना ने 10वें विकेट के लिए सादिया यूसुफ (नाबाद 3) के साथ 23 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को कम स्कोर पर समेटने से बचा लिया। हालांकि यह साझेदारी सिर्फ हार का अंतर कम करने में ही कामयाब हो पाई। नाहिदा और सना के अलावा पाकिस्तान की कोई और बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सकीं। चार बल्लेबाज शून्य पर पवेलियन लौटीं।

इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया है। इससे पहले, भारत की बल्लेबाज भी रनों के लिए संघर्ष करती हुई दिखीं। न स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ला चला और न ही कप्तान मिताली राज का। नतीजा हुआ कि पूरी टीम निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी।

ऐसा लग रहा था कि भारतीय महिलाएं पूरे ओवर नहीं खेल पाएंगी और टीम जल्द ही ऑल आउट हो जाएगी, लेकिन झूलन और सुषमा वर्मा ने अंत में अहम साझेदारी कर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाने में मदद की। पूनम राउत ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। उनके अलावा दीप्ति (28), हरमनप्रीत कौर (10), सुषमा (33) और झूलन (14) ही दहाई के आंकड़े को छू सकीं।   PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका 

 

भारत की शुरुआत खराब और बेहद धीमी रही। टीम का स्कोर जब सात रन था तभी चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार फॉर्म में चल रही मंधाना (2) पवेलियन लौट गईं। पूनम और दीप्ति ने हालांकि विकेट पर अपने पैर जमाए रखे, लेकिन रनों की गति को बढ़ा नहीं सकीं।

दोनों ने 18.5 ओवरों में 3.55 की औसत से 67 रन जोड़े। अर्धशतक से तीन रन दूर पूनम को संधु ने अपना शिकार बनाया और यहां से भारत के विकेटों के गिरने की सिलसिला शुरू हुआ। कप्तान सिर्फ आठ रन ही बना सकीं।   PHOTOS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका 

अंत में सुषमा और झूलन ने सातवें विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी कर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। मानशी जोशी चार रन और पूनम यादव छह रन बनाकर नाबाद लौटीं। पाकिस्तान की तरफ से नसरा संधू ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। सादिया युसूफ को दो सफलता मिली। डायना बेग और असमाविया इकबाल के हिस्से एक-एक विकेट आया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार