Women's Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 का 11वां मुकाबला पाकिस्तान और हांगकांग के बीच सोमवार, 07 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 08:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि पाकिस्तान और हांगकांग की महिला क्रिकेट टीमों के बीच अब तक कोई भी टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला गया है। बात करें महिला एशिया कप 2026 की पॉइंट्स टेबल पर इनकी पॉजिशन की तो पाकिस्तान ग्रुप-ए की टेबल में 2 मैचों में 1 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है, वहीं हांगकांग 2 मैचों में 2 हार के साथ सबसे नीचे चौथी पॉजिशन पर मौजूद है।

PAK-W vs HK-W T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 07 सितंबर 2026
समय - 08:00 PM IST
वेन्यू - दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई

Dubai International Cricket Stadium, Dubai Pitch Report

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को मदद मिल सकती है। शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अगर बल्लेबाज कुछ समय क्रीज पर टिक जाते हैं तो बाद में उनके लिए रन बनाना आसान हो सकता है। बताते चलें कि इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में पहली पारी का औसत स्कोर 141 रन रहा है।

PAK-W vs HK-W T20 Head To Head Record

कुल - 00
पाकिस्तान - 00
हांगकांग - 00

PAK-W vs HK-W T20 : Where to Watch?

महिला एशिया कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network और OTT प्लेटफॉर्म SonyLiv App पर इन्जॉय कर सकते हैं।

PAK-W vs HK-W T20: Player to Watch Out For

पाकिस्तानी टीम से फातिमा सना, मुनीबा अली और सादिया इकबाल स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर हांगकांग टीम की तो मरीना लैम्पलो,  नताशा माइल्स और मैरिको हिल अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Pakistan Women vs Hong Kong Women T20 Probable Playing XI

Pakistan Women T20 Probable Playing XI: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल।

Hong Kong Women T20 Probable Playing XI: नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, मैरिको हिल, जॉयलीन कौर, मरीना लैम्प्लो, यास्मीन दासवानी (विकेटकीपर), शांज़ीन शहजाद, कैरी चान, रुचिता वेंकटेश, इकरा सहर, एलिसन सिउ।

Pakistan Women vs Hong Kong Women Today's Match Prediction

महिला एशिया कप 2026 के 11वें मुकाबले में पाकिस्तानी टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

PAK-W vs HK-W Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, PAK-W vs HK-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Pakistan Women vs Hong Kong Women Match Preview, Women's Asia Cup 2026

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार