वूमेन्स एशिया कप टी20, 2024 ( Womens Asia Cup T20, 2024) में इंडिया ने शेफाली वर्मा (Shafali Verma) के अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर नेपाल को 82 रन से हरा दिया। इसी के साथ इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला में खेले गए इस मैच में इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 178 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 81(48) रन शेफाली वर्मा के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया। ये टी20 इंटरनेशनल में शेफाली का हाईस्कोर है। दयालन हेमलता ने 47(42) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और एक छक्का जड़ा। शेफाली और हेमलता ने पहले विकेट के लिए 122(84) रन की साझेदारी करते हुए टीम को शानदार शुरुआत दी। जेमिमा रोड्रिग्स ने 28(15)* रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके लगाए। सीता राणा ने नेपाल की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट अपनी झोली में डालें। कबिता जोशी के खाते में एक विकेट गया। 

Advertisement

नेपाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 96 रन ही बना पायी। सीता राणा ने टीम की तरफ से 22 गेंद में 3 चौको की मदद से 18 रन बनाये। बिंदू रावल ने 19 गेंद में 2 चौको की मदद से नाबाद 17 रन का योगदान दिया। रूबीना छेत्री ने 16 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाये। कप्तान इंदु बर्मा ने 18 गेंद में 2 चौको की मदद से 14 रन बनाये। दीप्ति शर्मा ने इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये। अरुंधति रेड्डी और राधा यादव 2-2 विकेट लेने में कामयाब रही। रेणुका ठाकुर सिंह को एक विकेट मिला। 

इंडियन वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह, अरुंधति रेड्डी। 

नेपाल वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: समझाना खड़का, सीता राणा मगर, कबिता कुंवर, इंदु बर्मा (कप्तान), डॉली भट्टा, रूबीना छेत्री, पूजा महतो, कबिता जोशी, काजल श्रेष्ठ (विकेटकीपर), सबनम राय, बिंदू रावल। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार