साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने सोमवार को बारिश से प्रभावित मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली क्वींस के खिलाफ 11 रन से जीत हासिल की। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया।

Advertisement

3 में से 2 मैच जीतकर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है, जबकि शुरुआती तीन मैच गंवाकर सेंट्रल दिल्ली क्वींस सबसे निचले, यानी चौथे स्थान पर है।

बारिश के चलते टॉस में काफी देरी हुई, जिसके चलते खेल सिर्फ 8-8 ओवरों का हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने निर्धारित 8 ओवरों में 6 विकेट खोकर 68 रन बनाए। टीम को 15 के स्कोर पर प्रिया पुनिया (9) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान श्वेता सहरावत ने तनीषा सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों में 41 रन जुटाकर टीम को अर्धशतक के पार पहुंचाया।

टीम को 5.4 ओवर में तनीषा के रूप में दूसरा झटका लगा, जो 13 गेंदों में 3 चौकों के साथ 19 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। अगली गेंद पर टीम ने निशिका सिंह (0) का विकेट भी खो दिया। इस टीम के लिए कप्तान श्वेता ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। उन्होंने 21 गेंदों में 3 चौके भी लगाए।

विपक्षी खेमे से सुमिति सोनी और मेधावी बिधूड़ी ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि पूजा हल्दर ने 1 विकेट अपने नाम किया।

69 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट्रल दिल्ली क्वींस की शुरुआत बहुत खराब रही। साची पहली ही गेंद पर स्टंप आउट हो गईं। इसके बाद दीक्षा शर्मा ने 16 गेंदों में 22 रन बनाकर पारी को संभाला। छठे ओवर में 41 के स्कोर पर वह रन आउट हो गईं, जिससे सेंट्रल दिल्ली के लिए जीतना मुश्किल हो गया।

विपक्षी खेमे से सुमिति सोनी और मेधावी बिधूड़ी ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि पूजा हल्दर ने 1 विकेट अपने नाम किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

विपक्षी खेमे से रूपाली मोहन, दीक्षा नागर और एकता भड़ाना को 1-1 विकेट हाथ लगा। उनकी अनुशासित गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग के कारण सेंट्रल दिल्ली पूरे मुकाबले में कभी भी तेजी से रन नहीं बना पाई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार