मेलबर्न, 2 मार्च | ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद सोमवार को कहा कि उनकी टीम सही समय पर अपने खेल के स्तर में सुधार कर रही है। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को चार रनों से हरा सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Advertisement

मैच के बाद लेनिंग ने कहा, "आज का प्रदर्शन हमारा अभी तक का टूर्नामेंट का सबसे अच्छा प्रदर्शन था। मुझे नहीं लगता कि हम इससे बेहतर स्थिति में सेमीफाइनल में जा सकते थे।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "एक अच्छी टीम के खिलाफ जीत हासिल करना अच्छी बात है। मुझे लगता है कि यह शानदार प्रदर्शन था। हमने अच्छी शुरुआत की और स्थिति के हिसाब से खेले। बैथ मूनी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की।"

कप्तान ने कहा, "गेंदबाजी में जरूर हम थोड़ा घबरा गए थे, लेकिन हमने न्यूजीलैंड जैसी टीम के खिलाफ स्थिति को अच्छे से संभालते हुए जीत हासिल की। इस टूर्नामेंट में हमारी पहली चुनौती ग्रुप चरण को पार करना था और इसे पार करना निश्चित तौर पर अच्छी बात है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार