वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Womens T20 World Cup 2024) के 18वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को 9 रन से हरा दिया। इसी के साथ इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया है। इंडिया ने इस टूर्नामेंट में खेले 4 मैचों में से2 जीते है और 2 हारे है। ऑस्ट्रेलिया ने चारों जीते है। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच गया है।

Advertisement

अब इंडिया को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर निर्भर रहना पड़ेगा। न्यूज़ीलैंड अगर हारती है तो इंडिया को फायदा होगा। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 151 रन का स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्रेस हैरिस ने सबसे ज्यादा 40(41) रन ग्रेस हैरिस ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके लगाए। एलिस पेरी ने 32(23) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। स्टैंड इन कप्तान ताहलिया मैकग्राथ ने 32(26) रन की पारी खेली। हैरिस और मैकग्राथ ने तीसरे विकेट के लिए 62(54) रन की साझेदारी निभाई। रेणुका ठाकुर सिंह और दीप्ति शर्मा ने इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अपने नाम किये। एक-एक विकेट पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव के खाते में गया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान हरमनप्रीत कौर के बल्ले से निकले। उन्होंने 47 गेंद में 6 चौको की मदद से नाबाद 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दीप्ति ने 25 गेंद में 3 चौको की मदद से 29 रन का योगदान दिया। हरमनप्रीत और दीप्ति ने चौथे विकेट के लिए 63(55) रन की साझेदारी निभाई। शेफाली ने 13 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद 20 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट सोफी मोलिनक्स और एनाबेल सदरलैंड ने हासिल किये। एक-एक विकेट मेगन शट और एशले गार्डनर को मिला। 

इंडिया वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: बेथ मूनी (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स, मेगन शट, डार्सी ब्राउन। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार