वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को एनेके बॉश (Anneke Bosch) के अर्धशतक की मदद से 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का बदला ले लिया। ऑस्ट्रेलिया ने इस हार से पहले लगातार 15 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते थे। 

पहले सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 134 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 44(42) रन बेथ मूनी के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके जड़े। एलिस पेरी ने 31(23) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में 2 चौके लगाए। ताहलिया मैकग्राथ ने 27(33) रन बनाये। फोएबे लिचफील्ड 9 गेंद में 3 चौको की मदद से 16 रन बनाकर नाबाद रही। 

मूनी और मैकग्राथ ने तीसरे विकेट के लिए 50(55) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। पेरी और लिचफील्ड ने तेजी से 5वें विकेट के लिए 35(19) रन जोड़े। अयाबोंगा खाका साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाने में कामयाब रही। एक- एक विकेट मारिजाने कैप और नॉनकुलुलेको ने अपनी झोली में डाला। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 17.2 ओवर में 2 विकेट खोकर और 135 रन बनाकर मैच जीत लिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन एनेके बॉश ने बनाये। उन्होंने 48 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 5नाबाद 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 37 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। बॉश और वोल्वार्ड्ट ने दूसरे विकेट के लिए 96(65) रन की मैच जिताऊ साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एनाबेल सदरलैंड ने 2 विकेट हासिल किये है। 

ऑस्ट्रेलिया वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: बेथ मूनी (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स, मेगन शट, डार्सी ब्राउन। 

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, मारिजाने कैप, क्लो ट्रायॉन, सुने लुस, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार