19 फरवरी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच हेमिल्टन में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 57 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें 21 टेस्ट में भारत को जीत मिली है तो वहीं दूसरी ओर 10 टेस्ट न्यूजीलैंड की टीम जीतने में सफल रही है। 26 मैच ड्रा/ टाई रहे हैं।

Advertisement

ऐसे में टेस्ट सीरीज से पहले मीडिया से बात करते हुए कोहली ने अपने करियर को लेकर बात की। कोहली ने माना कि ज्यादा काम के बोझ की किमत चुकानी पड़ती है। विराट ने कहा कि आने वाले 3 साल तक वो तीनों फॉर्मेट में खेलते रहेंगे उसके बाद वो आगे फैसला करेंगे कि वो तीनों फॉर्मेंट खेल पाएंगे या नहीं।

Advertisement

विराट कोहली ने आगे कहा कि आने वाले 3 साल के बाद वो खुद के वर्कलोड को देखकर खुद के करियर के लिए फैसला ले सकते हैं। 

भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि आने वाले 3 सालों  के दौरान वो टी-20 वर्ल्ड कप और 50 ओवर वाले वर्ल्ड कप को जीतना चाहते हैं।  इसके बाद कोहली क्रिकेट के एक फॉर्मट से खुद को अलग करने के बारे में सोचेंगे।

आगे विराट ने ये भी कहा कि आने वाले 3 साल के बाद उनकी उम्र 35 साल की होगी और उसके बाद उन्हें अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए कोई फैसला जरूर लेना होगा। वैसे कोहली ने कहा कि बीच - बीच में क्रिकेट से ब्रेक लेना उनके लिए फायदेमंद रहा है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार