आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 36वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) के अर्धशतक और एडम ज़ाम्पा (Adam Zampa) की शानदार गेंदबाजी की मदद से इंग्लैंड को 33 रन से हरा दिया। मौजूदा चैंपियन वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। इंग्लैंड की ये 7 मैचों में लगातार 5वीं हार है। वो टूर्नामेंट में एक मैच ही जीत पाए है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ये वर्ल्ड कप में लगातार 5वीं जीत है। उन्हें 2 में हार झेलनी पड़ी है। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 286 के स्कोर पर सिमट गयी। मार्नस लाबुशेन ने 83 गेंद में 7 चौको की मदद से 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कैमरून ग्रीन ने 52 गेंद में 5 चौको की मदद से 47 रन की पारी खेली। स्टीव स्मिथ ने 52 गेंद में 3 चौको की मदद से 44 रन बनाये। स्मिथ और लाबुशेन ने 75 (96) रन की साझेदारी की। मार्कस स्टोइनिस ने 32 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 35 रन की पारी खेली। अंत में एडम ज़ाम्पा ने 19 गेंद में 4 चौको की मदद से 29 रन बनाये। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट क्रिस वोक्स को मिले। 2-2 विकेट मार्क वुड और आदिल रशीद के खाते में गए। लियाम लिविंगस्टोन और डेविड विली एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 48.1 ओवर में 253 के स्कोर पर ढेर हो गयी। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बेन स्टोक्स ने बनाये। उन्होंने 90 गेंद का सामना करते हुए 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। डेविड मलान ने 50(64) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने और स्टोक्स ने 84 (108) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। मोईन अली ने 43 गेंद में 6 चौको की मदद से 42 रन की पारी खेली। मोईन और स्टोक्स ने 63 (62) रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट एडम ज़ाम्पा ने चटकाए। 2-2 विकेट मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड और पैट कमिंस को मिले। मार्कस स्टोइनिस ने एक विकेट लिया। 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा, जोश हेज़लवुड। 

Also Read: Live Score

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार