आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 39वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के नाबाद दोहरे शतक की मदद से अफगानिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया। ये वर्ल्ड कप में किसी भी ऑस्ट्रलियाई बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है एक समय ऑस्ट्रेलिया 18.3 ओवर में 91 के स्कोर पर 7 विकेट खो चुका था। अफगानिस्तान की तरफ से इब्राहिम जादरान ने शतकीय पारी खेली थी। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गयी। 

Advertisement

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 291 रन का स्कोर टांगा। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन इब्राहिम जादरान के बल्ले से निकले। उन्होंने 129(143)* रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। इस शतक के साथ वो पहले अफगानी बल्लेबाज बन गए है जिन्होंने वर्ल्ड कप में शतक बनाया है। राशिद खान ने 35(18)* रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जड़े। 

Advertisement

वहीं रहमत शाह ने 44 गेंद में 1 चौके की मदद से 30 रन का योगदान दिया। रहमत और जादरान ने दूसरे विकेट के लिए 83 (100) रन की साझेदारी निभाई।अंत में राशिद और जादरान ने 58(28)* रन की साझेदारी की। अफगानिस्तान ने आखिरी 10 ओवरों में 96 रन बनाये। जोश हेज़लवुड ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से को सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किये। एक-एक विकेट मिचेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा और ग्लेन मैक्सवेल को मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 46.5 ओवरों में 7 विकेट खोकर और 293 रन बनाकर मैच जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाये। उन्होंने 128 गेंद में 21 चौको और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 201 रन की पारी खेली। मैक्सवेल को क्रैम्प आ गए थे। इस वजह से वो सिंगल भी नहीं ले पा रहे थे। इसके बाद भी वो हिटिंग कर रहे थे जोकि बहुत ज्यादा काबिलेतारीफ है। जब मैक्सवेल का कैच छूटा था तब वो 33 रन पर खेल रहे थे। 

उन्होंने 76 गेंद में शतक जड़ दिया। मैक्सवेल ने कप्तान पैट कमिंस (68 गेंद में 11*) के साथ 202(170)* रन की साझेदारी की। मिचेल मार्श ने 11 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 24 रन बनाये। डेविड वॉर्नर ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौको की मदद से 18 रन बनाये। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट नवीन-उल-हक, अजमतुल्लाह उमरजई और राशिद खान को 2-2 विकेट मिले। 

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक। 

Advertisement

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा, जोश हेज़लवुड। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार