आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 41वें मैच में न्यूज़ीलैंड ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और डेवोन कॉनवे (Devon Conway), रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) और डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) की पारियों की मदद से श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ वो सेमीफाइनल में पहुंचने लगभग तय हो गया है। इस मैच में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी श्रीलंकाई टीम 46.4 ओवरों में 171 रन के स्कोर पर लुढ़क गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कुसल परेरा ने बनाये। उन्होंने 28 गेंद में 9 चौको और 2 छक्कों की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 22 गेंद में अर्धशतक जड़ा। ये वर्ल्ड कप 2023 का सबसे तेज अर्धशतक है। 

Advertisement

महीश तीक्षणा ने 91 गेंद में 3 चौको की मदद से नाबाद 38 रन की पारी खेली। धनंजय डी सिल्वा और दिलशान मदुशंका ने क्रमशः 19(24), 19(48) रन का योगदान दिया। तीक्षणा और मदुशंका ने 10वें और आखिरी विकेट के लिए 43 (87) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। कीवी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट ट्रेंट बोल्ट ने चटकाए। मिचेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन और रचिन रविंद्र ने 2-2 विकेट अपनी झोली में डाले। टिम साउदी एक विकेट लेने में सफल रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम ने मैच को 23.2 ओवरों में 5 विकेट खोकर और 172 रन बनाकर मैच जीत लिया। डेवोन कॉनवे ने 42 गेंद में 9 चौको की मदद से 45 रन की पारी खेली। डेरिल मिचेल ने 31 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 43 रन की पारी खेली। रचिन रविंद्र ने 34 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। कॉनवे और रविंद्र ने पहले विकेट के लिए 86 (74) रन जोड़ते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट एंजेलो मैथ्यूज ने हासिल किये। एक-एक विकेट महीश तीक्षणा और दुष्मंथा चमीरा को मिला। 

न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट। 

Also Read: Live Score

Advertisement

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार