वर्ल्ड कप 2023 के 16वें मैच में न्यूज़ीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स-टॉम लैथम और लॉकी फर्ग्यूसन- मिचेल सेंटनर की शानदार गेंदबाजी की मदद से अफगानिस्तान को 149 रन से मात दे दी। इस मैच में अफगानिस्तान की हार का कारण खराब बल्लेबाजी और फील्डिंग है। एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 288 रन का स्कोर बनाया। कीवी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाये। उन्होंने 80 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान टॉम लैथम ने 74 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों ने 144 (153) रन की साझेदारी की। 

Advertisement

विल यंग ने 64 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रचिन रविंद्र ने 32(41) और मार्क चैपमैन ने 25(12)* रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अजमतुल्लाह उमरजई और नवीन-उल-हक ने हासिल किये। एक-एक विकेट मुजीब उर रहमान और राशिद खान को मिला। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम 34.4 ओवरों में 139 के स्कोर पर लुढ़क गयी। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन रहमत शाह ने बनाये। रहमत ने 61 गेंद में एक चौके की मदद से 36 रन की पारी खेली। अजमतुल्लाह उमरजई ने 32 गेंद में 2 चौको की मदद से 27 रन बनाये। उमरजई और रहमत ने 54 (70) रन की साझेदारी की। न्यूज़ीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लॉकी फर्ग्यूसन और मिचेल सेंटनर ने हासिल किये। ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट अपनी झोली में डाले। एक-एक विकेट मैट हेनरी और रचिन रविंद्र को मिला। 

न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट। 

Also Read: Live Score

Advertisement

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार