आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 25वें मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड को गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और पथुम निसांका (Pathum Nissanka)- सदीरा समरविक्रमा (Sadeera Samarawickrama) के अर्धशतकों की मदद से 8 विकेट से हरा दिया। ये इंग्लैंड की लगातार तीसरी और वर्ल्ड कप में चौथी हार है। इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बेहद खराब प्रदर्शन किया। वहीं गेंदबाजों के लिए डिफेंड करने के लिए ज्यादा स्कोर नहीं था। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 33.2 ओवर में 156 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बेन स्टोक्स ने बनाये। उन्होंने 73 गेंद में 6 चौको की मदद से 43 रन की पारी खेली। उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 31 गेंद में 3 चौको की मदद से 30 रन बनाये। वहीं डेविड मलान ने 25 गेंद में 6 चौको की मदद से 28 रन का योगदान दिया। मलान और बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 45 (39) रन जोड़े। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट लाहिरू कुमारा ने चटकाए। 2-2 विकेट कासुन राजिथा और एंजेलो मैथ्यूज को मिले। महीश तीक्ष्णा के खाते में एक विकेट गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने मैच को 25.4 ओवर में 2 विकेट खोकर और 160 रन बनाकर जीत लिया। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन पथुम निसांका ने बनाये। उन्होंने 83 गेंद में 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 77 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये उनका लगातार चौथा अर्धशतक है। उनके अलावा सदीरा समरविक्रमा ने 54 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 137* (122) रन की साझेदारी की। इंग्लैंड की तरफ से 2 विकेट डेविड मिली। 

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश तीक्ष्णा, कासुन राजिथा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका। 

Also Read: Live Score

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार