मोहाली (पंजाब), 22 मार्च | पाकिस्तान की टी-20 टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने यहां मंगलवार को न्यूजीलैंड के साथ हुए ग्रुप मैच से पहले कश्मीर का मुद्दा उठाकर सबको चौंका दिया।
Advertisement
भारत के हाथों कोलकाता में हार से बौखलाए अफरीदी से जब उनके ही देश के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर रमीज राजा ने यह पूछा कि क्या मोहाली में वह दर्शकों से समर्थन की अपेक्षा कर रहे हैं, तब अफरीदी ने कहा, "यहां बहुत सारे लोग कश्मीर से आए हैं। मैं कोलकाता के लोगों का भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारा इतना समर्थन किया।"
कुछ दिन पहले ही अफरीदी विवादों में घिरे थे। उन्होंने विश्व कप के लिए कोलकाता पहुंचने के बाद कहा था कि उन्हें पाकिस्तान से अधिक प्यार भारत में मिलता है। इसे लेकर पाकिस्तान में जबरदस्त विरोध हुआ था।
Advertisement
एजेंसी