इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इस समय टीम के सबसे विश्वसनीय खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्होंने जो पाकिस्तान के खिलाफ किया वो कुछ नया नहीं था। इससे पहले भी वो कई अद्भुत पारियां खेल चुके हैं और आईसीसी टी-20 विश्व कप 2022 के फाइनल में वैसी ही एक पारी देखने को मिली। उनकी 49 गेंदों में 52 रनों की पारी ने इंग्लैंड को एक और वर्ल्ड कप जितवा दिया लेकिन इसी बीच फैंस को एक चिंता भी सताने लगी है क्योंकि अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में स्टोक्स नहीं होंगे।

Advertisement

स्टोक्स ने इसी साल वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। मगर उनकी टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में पारी देखने के बाद पूर्व बल्लेबाज माइकल वॉन ने इंग्लिश ऑलराउंडर से एक खास अपील की है। वॉन ने कहा है कि पूरा देश चाहता है कि स्टोक्स अगले साल वनडे वर्ल्ड कप खेलें।

Advertisement

स्टोक्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, '“क्या आप अगले साल के 50 ओवर के विश्व कप में खेल सकते हैं प्लीज़ बेन स्टोक्स ! ये मैं पूरे देश के लिए पूछ रहा हूं।”

वॉन की इस अपील का स्टोक्स पर कितना असर होता है ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल स्टोक्स ने इंग्लिश क्रिकेट के लिए जो किया है वो शायद ही कोई दूसरा खिलाड़ी कर पाए। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले स्टोक्स ने 2019 विश्व कप फाइनल में भी शानदार पारी खेली थी। उन्होंने उस मैच में 98 गेंदों में 84 रन बनाकर इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताब जीतने में मदद की थी। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर स्टोक्स अगले साल वनडे वर्ल्ड कप नहीं खेलते हैं तो ये इंग्लिश टीम के लिए एक बड़ा झटका होने वाला है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार