नई दिल्ली, 9 अगस्त | बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि वीवो का आईपीएल के 13वें सीजन के मुख्य प्रायोजक के तौर पर बाहर जाने को वित्तीय संकट के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। बीसीसीआई ने पिछले सप्ताह वीवो के साथ आईपीएल के मुख्य प्रायोजक के तौर पर करार को खत्म कर दिया था। यह फैसला वीवो से करार कायम रखने के बाद बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निग काउंसिल की आलोचना के बाद लिया गया है।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, गांगुली ने लर्नफ्लिक्स द्वारा आयोजित वेबीनार में कहा, "मैं इसे वित्तीय संकट नहीं कहूंगा। यह थोड़ा सा झटका है और आप इससे तभी निपट सकते हैं जब आप कुछ समय तक पेशेवर तौर पर मजबूत रहेंगे तो।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "लेकन चीजें एक रात में नहीं आती हैं। और बड़ी चीजें एक रात में नहीं जातीं। आपकी लंबे समय तक तैयारी आपको नुकसान के लिए तैयार करती हैं, आपको सफलता के लिए तैयार करती हैं।"

उन्होंने कहा, "आप दोनों विकल्प खुले रखते हो। यह प्लान-ए या प्लान-बी की तरह होता है। समझदार लोग करते हैं। समझदार ब्रांड ऐसे ही करते हैं। बीसीसीआई काफी मजबूत संस्थान है- पहले के खेल, खिलाड़ी, प्रशासकों ने इस खेल को इतना मजबूत बनाया है कि बीसीसीआई इस तरह के छोटे झटके से निपट लेगी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार