वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के अर्धशतक (95*) के दम पर गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ डिफेंडिंग चैंपियन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गयी। मुंबई ने जो यह लक्ष्य हासिल किया है वो इस लीग के इतिहास में हासिल किया गया सबसे बड़ा रन लक्ष्य है। वहीं गुजरात का प्लेऑफ में पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया है। मुंबई 7 मैचों में 5 जीत और 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीं गुजरात 6 मैचों में एक जीत और 5 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान (5वें पर) पर है। 

Advertisement

गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 74(40) रन दयालन हेमलता के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान बेथ मूनी ने 66(35) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। हेमलता और मूनी ने दूसरे विकेट के लिए 121 (62) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। डेब्यूटेंट भारती फुलमाली ने 13 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद रही। सायका इशाक ने मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट अपनी झोली में डाले। एक-एक विकेट पूजा वस्त्राकर, शबनीम इस्माइल, हेले मैथ्यूज और सजीवन सजना एक-एक विकेट लेने में कामयाब रही। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने मैच को 19.5 ओवर में 3 विकेट खोकर और 191 रन बनाकर जीत लिया। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बनाये। उन्होंने 48 गेंद में 10 चौको और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 95 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। यास्तिका भाटिया ने 36 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन की पारी खेली। हरमन और यास्तिका ने 41 (36) रन की साझेदारी की। हरमन ने अमेलिया केर (10 गेंद में नाबाद 12 रन) के साथ 93* (38) रन की साझेदारी की। हेले मैथ्यूज ने 21 गेंद में 4 चौको की मदद से 18 रन बनाये। गुजरात की तरफ से एक-एक विकेट शले गार्डनर, तनुजा कंवर और शबनम शकील ने हासिल किये। 

मुंबई इंडियंस वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, सायका इशाक। 

Also Read: Live Score

गुजरात जायंट्स वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: लॉरा वोल्वार्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, एशले गार्डनर, दयालन हेमलता, भारती फुलमाली, कैथरीन ब्राइस, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, शबनम शकील। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार