IPL 2021: बायो-बबल में रहने के बावजूद कई खिलाड़ी और सपोर्ट स्‍टाफ के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद आईपीएल 2021 को अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी ऋद्धिमान साहा भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। ऋद्धिमान साहा की बेटी ने पिता के नाम इमोशनल संदेश लिखा है। 

Advertisement

ऋद्धिमान साहा जो फिलहाल अपना इलाज करा रहे हैं उन्होंने बेटी द्वारा भेजी तस्वीर को शेयर किया है। उनकी बेटी द्वारा भेजी गई तस्वीर ने उनका दिन बना दिया है। इस तस्वीर में साहा सुपरमैन के रूप में, कोरोनोवायरस के खिलाफ लड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस तस्वीर पर लिखा है जल्दी ठीक हो जाना बाबा।

Advertisement

साहा ने इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'यह तस्वीर इस वक्त मेरे लिए मेरा सारा संसार है। मिया ने अपनी शुभकामनाओं को भेजा है और मैं आप सभी लोगों को आपकी शुभकामनाओं और संदेशों के लिए धन्यवाद देता हूं। आप सभी के लिए मेरा आभार।'

बता दें कि केकेआर के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया था। वहीं बाद में हैदराबाद के खिलाड़ी ऋद्धिमान साहा और दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। फिलहाल सभी खिलाड़ियों का डॉक्टर की देखरेख में इलाज चल रहा है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार