WTC 2023-25 Points Table: बांग्लादेश ने मंगलवार (3 सितंबर) को पाकिस्तान को दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। बांग्लादेश ने सीरीज 2-0 से अपने नाम की और यह पहली बार है जब उसने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीती है। बता दें कि पाकिस्तान को पहले मैच में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। 

Advertisement

एतेहासिक जीत के साथ बांग्लादेश टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर किया है।  छह मैच में तीन जीत के साथ बांग्लादेश का पॉइंट्स प्रतिशत 45.83%.और टीम टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान का संघर्ष जारी है। पाक टीम टेबल में आठवें नंबर पर बनी हुई है, उसको सात मैच में सिर्फ दो जीत मिली हैं और पॉइंट्स प्रतिशत 19.05% है। 

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत के साथ इंग्लैंड को भी फायदा हुआ है। 15 मैच में आठ जीत के साथ टीम का पॉइंट्स प्रतिशत 45%. है औऱ टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। 

38.89%. पॉइंट्स प्रतिशत के साथ साउथ अफ्रीका छठे नंबर पर है, वहीं सातवें नंबर पर काबिज श्रीलंका का पॉइंट्स प्रतिशत 33.33% है। वेस्टइंडीज टेबल में सबसे नीचे नौवे नंबर पर है औऱ टीम का पॉइंट्स प्रतिशत सिर्फ 18.51 है। 

पिछले दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम पहले नंबर पर, मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया दूसरे और पूर्व चैंपियन न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर हैं। तीनों इस बार फाइनल में पहुंचने की रेस में सबसे आगे हैं। भारत का पॉइंट्स प्रतिशत 68.52%, ऑस्ट्रेलिया का62.50% और न्यूजीलैंड का 50% है।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

बता दें कि इंटनरेशऩल क्रिकेट काउंसिल ने ऐलान कर दिया है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 11 जून 2025 से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जिसमें एक रिजर्व डे भी होगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार