WTC Final: ट्रेविस हेड- स्टीव स्मिथ की शानदार पारी से पहला दिन रहा ऑस्ट्रेलिया के नाम, स्कोर 3 विकेट पर 327 रन

Updated: Thu, Jun 08 2023 02:32 IST
WTC Final: ट्रेविस हेड- स्टीव स्मिथ की शानदार पारी से पहला दिन रहा ऑस्ट्रेलिया के नाम, स्कोर 3 विकेट (Image Source: Google)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड (Travis Head) के शतक और स्टीव स्मिथ (Steven Smith) के अर्धशतक की मदद से पहले दिन स्टंप्स तक 85 ओवर में 3 विकेट 327 रन बना लिए है। इस समय वो मजबूत स्थिति में पहुंच गए है। वहीं अगर भारत को ओवल में खेले जा रहे इस फाइनल में वापसी करनी है तो कल जल्द से जल्द विकेट लेने होंगे। इस फाइनल में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा आये। हालांकि इस साल अच्छी गेंदबाजी कर रहे सिराज ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर उस्मान को 0 के स्कोर पर विकेटकीपर केएस भरत के हाथों कैच आउट करवा दिया। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर मार्नस लाबुशेन आये। दोनों बल्लेबाजों ने पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। पारी का 15वां ओवर करने आये उमेश यादव के ओवर में वॉर्नर ने 4 चौके जड़े और ऑस्ट्रलिया का स्कोर 15 ओवर में एक विकेट खोकर 54 रन हो गया। 

वॉर्नर ने लाबुशेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 (108) रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को शार्दुल ठाकुर ने 22वें ओवर की चौथी गेंद पर वॉर्नर को आउट करते हुए किया। वॉर्नर ने 60 गेंद में 8 चौको की मदद से 43 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर स्टीव स्मिथ आये। वहीं कुछ देर बाद लंच ब्रेक हो गया। पहले सेशन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 23 ओवर में 2 विकेट खोकर 73 रन बना लिए थे। लंच ब्रेक के समय लाबुशेन 61 गेंद में 3 चौको की मदद से 26 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं स्मिथ 2(7) रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। भारत की तरफ से एक-एक विकेट मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को मिला। 

वहीं लंच के बाद जब मैच शुरू हुआ तो 25वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी ने लाबुशेन को आउट कर दिया था। लाबुशेन ने 62 गेंद में 3 चौको की मदद से 26 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर ट्रेविस हेड आये। उन्होंने आते ही आक्रमक रुख अपनाना शुरू कर दिया।  वहीं जब शार्दुल जब 44वां ओवर करने आये तो उनकी आखिरी गेंद पर चौका जड़ते हुए हेड ने 60 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। ये उनके करियर का 14वां और भारत के खिलाफ 15वां अर्धशतक है। 

स्मिथ और हेड ने इसके बाद दूसरे सेशन तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। दूसरे सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने 28 ओवरों में एक विकेट खोकर 97 रन बनाये। वहीं ऑस्ट्रलिया का स्कोर 51 ओवर में 3 विकेट खोकर 170 रन था। दूसरे सेशन का खेल खत्म होने पर हेड 75 गेंद में 10 चौको की मदद से 60 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं स्मिथ 102 गेंद में 4 चौको की मदद से 33 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। दोनों बल्लेबाज चौथे विकेट के लिए 94(164) रन की साझेदारी कर चुके हैं। 

आखिरी सेशन  हुई तो दोनों ने थोड़ी तेज गति से खेलना शुरू किया और बिना किसी जोखिम के पारी को आगे बढ़ाया। पारी का 62वां ओवर करने आये मोहम्मद सिराज की आखिरी गेंद पर सिंगल लेते हुए 144 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। यह टेस्ट मैचों में उनका 38वां अर्धशतक है। वहीं 65वां ओवर करने आये शमी की चौथी गेंद पर चौका मारते हुए हेड ने 106 गेंद में शतक लगा दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के बल्लेबाज का छठा शतक है। 

हेड और स्मिथ ने आखिरी सेशन में भी कोई विकेट नहीं गिरने दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 85 ओवर में 3 विकेट खोकर 327 रन बना लिए है। दोनों बल्लेबाज चौथे विकेट के लिए 251* (370) रन की साझेदारी कर चुके हैं। आखिरी सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने 34 ओवर में बिना विकेट खोये 157 रन बनाये। हेड 156 गेंद में 22 चौके और एक छक्के की मदद से 146 रन बनाकर नाबाद रहे। स्मिथ 227 गेंद में 14 चौको की मदद से 95 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से एक-एक विकेट मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को मिला। 

भारत की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज। 

Also Read: किस्से क्रिकेट के

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें