ICC World Test Championship: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीता है। इस जीत के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के काफी करीब पहुंच चुकी है। वहीं इंग्लैंड की टीम का अपने घर पर  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने का सपना टूट चुका है। इंग्लैंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर हो चुकी है।

Advertisement

वहीं इंग्लैंड पर मिली इस जीत के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है। भारत को फाइनल मुकाबले में क्वलीफाई करने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच को हारना नहीं है। अगर भारत की टीम इंग्लैंड से चौथा टेस्ट मैच हार जाती है तो फिर न्यूजीलैंड के साथ ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वलीफाई कर जाएगी।

Advertisement

टीम इंडिया चाहेगी कि 4 मार्च से शुरू होने वाले मुकाबले को वह कम से कम ड्रॉ पर खत्म करे। मालूम हो कि आईसीसी रैंकिंग में चोटी की नौ टीमों के बीच टेस्ट चैंपियनशिप के लिए प्रतियोगिता थी। भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश, न्यू जीलैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया इस चैंपियनशिप का हिस्सा हैं।

वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट मैच को महज दो दिनों में जीतने में कामयाबी पाई है। टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने इस टेस्ट मैच 11 विकेट लिए वहीं रवि अश्निन ने इस टेस्ट मैच में 400 विकेट लेने के साथ ही 7 विकेट भी लिए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार