भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के लिए मुकाबला बराबरी पर चल रहा है। हालांकि न्यूजीलैंड का पलड़ा थोड़ा भारी लग रहा है। बता दें कि साउथहैम्पटन में बारिश के कारण आज मैच का रिजर्व डे इस्तेमाल हो रहा है। 

Advertisement

इसी बीच भारत के स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने का कारनामा अपने नाम कर लिया है। अश्विन ने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के ओपनर डेवोन कॉनवे को आउट करते ही पूरा किया।

Advertisement

अश्विन ने कॉनवे को 17.2 ओवर में एलबीडबल्यू आउट कराया और बल्लेबाज 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अश्विन से पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस के नाम था। पैट कमिंस ने 14 मैचों की 28 पारियों में इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 70 विकेट चटकाए थे। अश्विन ने अब उनको पीछे छोड़ते हुए 14 मैचों की 26 पारियों में ही 71 विकेट अपने नाम कर लिए है।

इस लिस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड तीसरे स्थान और है जिन्होंने इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 69 विकेट अपने नाम किये है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के टिम साउदी 56 विकेट के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है । इससे पहले भारत की दूसरी पारी 170 रनों पर सिमट गई और न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 53 ओवरों में 139 रनों का लक्ष्य मिला।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार