WTC Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला मुकाबला साउथहैम्पटन के मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लेथम को लगातार स्लेज करते हुए देखा गया। विराट जो मैदान पर काफी एग्रेसिव रहते हैं वह लगातार टॉम लेथम को उकसाने की कोशश कर रहे थे।

Advertisement

चौथे ओवर के दौरान विराट कोहली जानबूझकर टॉम लेथम को लय से भटकाने के लिए उनपर कमेंट कर रहे थे। जसप्रीत बुमराह की गेंद को खेलने में टॉम लेथम थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे बस इसी बात का फायदा उठाकर विराट कोहली ने स्लिफ में खड़े रहकर कुछ ऐसा बोला जिससे लेथम की एग्राता भंग हो जाए।

Advertisement

विराट कोहली ने कहा, 'उसे कुछ पता नहीं चल रहा है, तुम उसके ऊपर हावी हो जसप्रीत। उसे पता है कि वह बल्ले से गेंद को नहीं छू सकता है।' वहीं अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंजिक्य रहाणे के 49 और विराट कोहली के 44 रनों की बदौलत पहली पारी में 217 रन बनाए थे।

टीम इंडिया के 217 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। बता दें कि WTC फाइनल मुकाबले के पहले दिन का खेल बारिश के चलते हो ही नहीं पाया था। वहीं दूसरे दिन खराब रोशनी के चलते मैच में महज 64.4 ओवर का ही खेल हो सका था। मैच के चौथे दिन यानी आज भी बारिश की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार