WTC Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले का मजा किरकिरा हो चुका है। साउथम्पटन में जमकर बारिश हो रही है। ऐसे में WTC फाइनल के पहले दिन का खेल हो अब इस बात की संभावना काफी कम हो गई है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने की कोशिश करेंगे कि इस टेस्ट मैच में पांचों दिन कैसा मौसम रहने वाला है।  

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे मैच शुरू होना था लेकिन साउथम्पटन में बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। हालांकि मैच में खलल पड़ने की वजह से दिन के खेल में जो ओवर जाया होंगे उसके लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। 

Advertisement

वेदर चैनल और एक्यूवेदर के अनुसार फाइनल के दूसरे दिन स्थिति कुछ बेहतर होने की उम्मीद है। एक्यूवेदर के मुताबिक पहले दिन 61 फीसदी बारिश की बात कही गई है वहीं वेदर चैनल ने 90 प्रतिशत बारिश की बात कही है। वहीं दूसरे दिन 25 फीसदी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार टेस्ट मैच के पांचवे और अंतिम दिन भी 62 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

बता दें कि फैंस मजेदार मीम शेयर करते हुए आईसीसी को ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आईसीसी को WTC फाइनल का वेन्यू डिसाइड करने से पहले एक बार सोचना चाहिए था। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि फाइनल जैसा अहम मुकाबला इंग्लैंड जैसी बारिश वाली जगह पर होना ही नहीं चाहिए था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार