World Test Championship 2023: इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन के मैदान पर टीम इंडिया पुनर्निर्धारित पांचवां टेस्ट हार गई। मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के चलते भारत को दो डब्ल्यूटीसी पॉइंट भी काट लिए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप वे WTC पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर खिसक गए हैं वहीं पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है। भारत को पिछले साल ट्रेंट ब्रिज में सीरीज के पहले मैच में दो अंक कटे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में दो अंक कटे जिसका खामियाजा उसे उठाना पड़ सकता है।

Advertisement

टेबल टॉपर हैं ये 2 टीमें: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका वर्तमान में WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। ये दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए प्रबल दावेदार मालूम पड़ती हैं। जबकि, भारत और पाकिस्तान के बीच भी अच्छा चुनौती का माहौल है। मौजूदा सीजन में घर पर लगातार चार जीत के बावजूद मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है।

Advertisement

टॉप में आ सकती है इंडिया: भारत के पास अब भी टॉप 2 में जगह बनाने का मौका है, लेकिन एजबेस्टन में मिली हार उनको भी आगे चुभ सकती है। डब्ल्यूटीसी 2023 साइकल में भारत के 6 मैच बचे हैं जिनमें चार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर, और दो बांग्लादेश के खिलाफ उनके घर पर है। इसका मतलब है कि भारत अब अधिकतम 72 अंक प्राप्त कर सकता है (एक जीत के लिए 12 और कोई ओवर-रेट नहीं होना चाहिए)। भारत के अंक संभावित रूप से 147 तक हो सकते हैं और विन पर्सेंटेज 68.05 का।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम होगी सीरीज: अगर भारत ऑस्ट्रेलिया को चारों मुकाबले हराता है तो टॉप 2 में ही वो फिनिश करेगा लेकिन, यह देखते हुए कि अगर ऑस्ट्रेलिया भारत से हार जाता है तो उसकी स्थिति प्रभावित होगी। एक हार का मतलब यह होगा कि भारत अधिकतम अंक प्रतिशत 62.5 ला सकता है, लेकिन यह अभी भी इस रेस में बनाए रखेगा। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कम से कम तीन गेम जीतने की जरूरत होगी ताकि उनका टॉप-2 में जाने का अच्छा मौका हो। 

Advertisement

पाकिस्तान के पास भी है मौका: पाकिस्तान इस रेस में ब्लैक हॉर्स साबित हो सकती है, क्योंकि उसके पास टॉप-2 में आने का एक वास्तविक मौका है। पाकिस्तान को घर में अपने शेष सात टेस्ट में से पांच खेलने हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीन और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच पाकिस्तान घर पर खेलेगा। जबकि उसके दो टेस्ट श्रीलंका में हैं, जहां उन्होंने 2015 में अपनी आखिरी यात्रा में 2-1 के अंतर से जीत हासिल की थी।

Advertisement

श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका अब तक भले ही सबसे आगे हों लेकिन, भारत और पाकिस्तान भी पीछे नहीं हैं। विशेष रूप से पाकिस्तान जो अब तीसरे नंबर पर है और जिसे उपमहाद्वीप में ही अपने बचे बाकी मुकाबले खेलने है। श्रीलंका जो वर्तमान में छठे स्थान पर है उनके पास भी एक हल्का-फुल्का मौका है। लेकिन, पिछले हफ्ते गाले में ऑस्ट्रेलिया से उनकी हार के बाद उनकी उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार